सहरसा: सहरसा की राधिका बनीं सीए, दहलान परिवार में जश्न
भागलपुर, जून 23 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सहरसा। दहलान परिवार की बेटी राधिका दहलान ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार एवं जिले का नाम रोशन किया है। गोपाल दहलान एवं निशा दहलान की पुत्री राधिका दहलान दहलान परिवार की पहली बेटी हैं, जिन्होंने सीए बनकर नई मिसाल कायम की है। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। दादा पवन दहलान एवं दादी प्रेमा दहलान सहित परिवार के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। परिजनों ने बताया कि यह उपलब्धि राधिका की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी सफलता पर रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- सहरसा: सहरसा की राधिका बनीं सीए, दहलान परिवार में जश्न यह भी पढ़ें- सीए फाइनल में मिली सफलता
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.