सहरसा: सड़क किनारे मेडिकल कचरा बना खतरा
भागलपुर, मई 17 -- सोनवर्षा राज, सररसा से कुमार नीरज की रिपोर्ट नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे मेडिकल कचरा फेंके जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। विभिन्न स्थानों पर इस्तेमाल किए गए सिरिंज, दवाई की खाली शीशियां, खून से सने कपड़े और अन्य बायोमेडिकल कचरे खुले में पड़े देखे जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि मेडिकल कचरे से उठने वाली बदबू के कारण आसपास रहना मुश्किल हो गया है, वहीं संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार कई बार शिकायत करने के बावजूद इस समस्या पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़क किनारे खुले में फेंके गए मेडिकल कचरे के संपर्क में आने से बच्चों और राहगीरों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि आवारा पशु भी इस कचरे को इध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.