सहरसा: संस्कृत विद्यालय को संवारने की पहल, शिक्षा मंत्री को विधायक ने सौंपा मांग-पत्र
भागलपुर, जुलाई 22 -- महिषी से प्रदीप चौधरी सिमरी बख्तियारपुर के लोजपा विधायक संजय कुमार सिंह ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह सहरसा जिला प्रभारी मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से भेंट कर महिषी स्थित ऐतिहासिक राजकीयकृत संस्कृत उच्च विद्यालय के भवन निर्माण तथा योग्य शिक्षकों की पदस्थापना की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने मंत्री को मांग-पत्र सौंपते हुए कहा कि महिषी महान दार्शनिक एवं अद्वैत वेदांत के प्रकांड विद्वान महामहोपाध्याय पंडित मंडन मिश्र और उनकी विदुषी धर्मपत्नी माता भारती की पावन कर्मभूमि रही है। वर्ष 1962 में स्थापित यह विद्यालय क्षेत्र की गौरवशाली शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है, लेकिन वर्तमान में भवन और शिक्षकों के अभाव में उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। यह भी पढ़ें- राज्यपाल से मिलकर विधायक आईपी गुप्ता ने संस्कृत महाविद्यालय की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.