भागलपुर, जून 4 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट पतरघट। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह ने संगठन विस्तार अभियान के तहत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। धबौली निवासी आभास कुमार रमण को प्रदेश मीडिया प्रभारी सह संगठन प्रधान सलाहकार तथा रघुनंदन कुमार उर्फ छोटू को कोसी प्रमंडल महासचिव बनाया गया है। वहीं जम्हरा निवासी सत्यजीत सिंह उर्फ मुन्ना को प्रदेश महासचिव, संजीव कुमार सिंह को कोसी प्रमंडल कोषाध्यक्ष एवं अंकु सिंह को सहरसा जिला युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...