अररिया, जनवरी 20 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। शाहपुर पंचायत में श्मशान घाट नहीं होने के कारण ग्रामीणों को वर्षों से गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंतिम संस्कार के लिए कोई चिन्हित भूमि नहीं होने से लोगों को कोसी पूर्वी तटबंध के किनारे, स्पर तथा सड़क के पास शव जलाने की मजबूरी बनी हुई है। यह स्थिति न केवल सामाजिक दृष्टि से पीड़ादायक है, बल्कि सुरक्षा और स्वच्छता के लिहाज से भी बेहद चिंताजनक मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात या तेज हवा के समय अंतिम संस्कार करना अत्यंत कठिन हो जाता है। कई बार महिलाओं, बुजुर्गों और परिजनों को भारी असुविधा झेलनी पड़ती है। बावजूद इसके अब तक स्थायी श्मशान घाट का निर्माण नहीं हो सका है। शाहपुर बाजार निवासी सुरेन्द्र यादव, शिवशंकर कुमार, जवाहर गुप्ता, बैद्यनाथ सहनी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.