भागलपुर, फरवरी 8 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर परिषद क्षेत्र के हटिया गाछी स्थित प्राचीन रामेश्वर नाथ शिव मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से रंग-रोगन व साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। मंदिर परिसर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए श्रद्धालुओं एवं समिति सदस्यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर कमेटी से जुड़े धीरज भगत ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर परंपरागत रूप से भव्य शिव बारात व आकर्षक झांकी निकाली जाएगी, जिसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही शिवभक्तों के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.