भागलपुर, फरवरी 17 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्रियव्रत उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचगछिया एवं बिहरा में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ रही, जिससे छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। प्रियव्रत उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचगछिया के प्रधानाध्यापक विवेकानंद सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रथम दिन सभी विद्यार्थियों का समयानुसार प्रवेश कराया गया तथा शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा कराई गई। केंद्रों पर अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने को लेकर निगरानी भी की गई। परीक्षा के दौरान छात्रों में उत्साह देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.