भागलपुर, अप्रैल 25 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट मधनिषेध एवं उत्पाद विभाग सहरसा के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना अंतर्गत शाहपुर मध्य विद्यालय के पास वाहन जांच के क्रम में अवैध चुलाई शराब साथ कार सवार कारोबारी को गिरफ्तार किया ।एक कार जिसका निबंधन संख्या बीआर 01एस 4219 से कुल 230 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किया गया। एक शराब कारोबारी भर्राही वार्ड छह निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया ।इस छापामारी अभियान में निरीक्षक मध निषेध गुड्डू कुमार , मधनिषेध सिपाही दीपक कुमार एवं अन्य उत्पाद बल शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.