सहरसा: वैशाली व जनसेवा बदले रूट से चलेगी
भागलपुर, अगस्त 24 -- सहरसा, निज संवाददाता गोरखपुर-उनौला के बीच रेल दोहरीकरण कार्य के तहत प्री एनआई व एनआई काम को लेकर वैशाली और जनसेवा एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी। ललितग्राम से सहरसा के रास्ते नई दिल्ली के लिए वैशाली एक्सप्रेस 3 सितंबर को परिवर्तित मार्ग भटनी, मऊ, वाराणसी, अयोध्या कैंट व बाराबंकी के रास्ते चलेगी। वहीं पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होकर अमृतसर के लिए जनसेवा एक्सप्रेस 2 से 3 सितंबर को परिवर्तित मार्ग वाराणसी, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, रोजा के रास्ते चलेगी। बता दें कि गोरखपुर-उनौला के बीच रेल दोहरीकरण को लेकर प्री एनआई और एनआई कार्य के लिए 29 अगस्त से 2 सितंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा और 3 सितंबर को सीआरएस निरीक्षण होगा। यह भी पढ़ें- सहरसा: वैशाली व जनसेवा बदले रूट से चलेगी यह भी पढ़ें- Saharsa News: दो घंटे का ब्लॉक: जनसेवा सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.