भागलपुर, मई 13 -- सिमरी बख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद नगर परिषद क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल मंगलवार की शाम समाप्त हो गई। नगर परिषद प्रशासन और सफाई कर्मियों के बीच हुई वार्ता के बाद समाधान निकलने पर कर्मियों ने बुधवार से फिर से काम शुरू कर दिया। सफाई कार्य बहाल होने से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद के सफाई कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला था। लगातार वेतन भुगतान लंबित रहने से नाराज कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल शुरू कर दी थी। सफाई कर्मियों का कहना था कि नियमित वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया था。

हड़ताल लग गया था कचरे का अंबार हड़ताल का असर पूरे नगर परिषद क्षेत्र में साफ दिखाई देने लगा था। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों और मोहल्लो...