भागलपुर, अप्रैल 24 -- सत्तर कटैया से राजेश सिंह सत्तर कटैया। पटोरी पंचायत अवस्थित सेवाश्रम विद्यालय परिसर से अज्ञात चोर द्वारा चापाकल चोरी कर ली गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिंह ने इस संबंध में बिहरा थाना में एक आवेदन देते हुये पुलिस को जानकारी दी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इससे पूर्व भी चोर द्वारा विद्यालय से चोरी की गई है लेकिन अबतक चोर गिरफ्तार नहीं हुआ है जिस कारण फिर से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। आवेदन में चापाकल की बरामदगी तथा विद्यालय के आसपास पुलिस गश्ती की मांग की गई है। बिहरा थानाध्यक्ष इसंपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...