भागलपुर, जून 29 -- सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में सोमवार को विकसित भारत ग्राम योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों एवं मनरेगा कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ग्रामीण विकास विभाग, बिहार एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सहरसा के निर्देश पर आयोजित हुआ।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने योजना के विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। पंचायत प्रतिनिधियों से कहा गया कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में ग्रामीणों को योजना की जानकारी दें तथा विकास योजनाओं के चयन, क्रियान्वयन और निगरानी में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने और आम लोगों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विश...