भागलपुर, जून 21 -- सलखुआ सहरसा से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट कनरिया थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान दो युवकों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार रात कठडूमर पंचायत के आगर गांव के पास जांच के दौरान पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ा गया। गिरफ्तार अरविंद सादा के पास से एक देसी कट्टा तथा हिमांशु कुमार के पास से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सहरसा: वाहन जांच में दो युवक हथियार समेत गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...