भागलपुर, मई 15 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट सहरसा। 17 मई को इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे के अवसर पर शेयर और शाइन थीम के तहत प्रमंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सहरसा स्टेडियम सहरसा के बाहरी परिसर में किया जाएगा। सहरसा जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव सह आर्ट ऑफ गिविंग के प्रमंडलीय संयोजक रोशन सिंह धोनी ने कहां की आर्ट ऑफ गिविंग के संस्थापक डॉ अच्युत सामंत की पहल पर बिहार के कोसी प्रमंडल मुख्यालय में वॉलीबॉल खेल आयोजन के साथ साथ 7 वॉलीबॉल क्लब को वॉलीबॉल एवं नेट प्रदान किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में रोशन सिंह धोनी, अमन सिंह, राणा रंजन सिंह, अमित अमर ,अमीन्द्र कुमार अमर ,अरुण यादव ,अमित ठाकुर ,सैयद समी अहमद, प्रमोद कुमार झा, विप्लव रंजन ,दर्शन कुमार गुड्डू ,शिवेंद्र नारायण सिंह, अंशु मिश्रा, उज्जवल, प्रकाश ,अमन ,संदीप सक्रिय है...