भागलपुर, अप्रैल 14 -- सोनवर्षा राज से अनुज की रिपोर्ट संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में मोहनपुर गांव से जन जागरण शक्ति के बैनर तले भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। ढोल- नगाड़ों के साथ निकली रैली मोहनपुर से शुरू होकर सोनवर्षा राज बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची, जहां यह सभा में तब्दील हो गई। रैली के दौरान शिक्षित हो, संगठित हो, संघर्ष करो और ना हिन्दू, ना मुसलमान, सबको बराबरी और सम्मान जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर आधारित गीत भी उत्साह के साथ बजाए गए। यह भी पढ़ें- बाबा साहब की जयंती पर शहर में निकली गई रैली सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद अमरेंद्र भास्कर एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.