अररिया, दिसम्बर 16 -- सहरसा। निगरानी की टीम ने मंगलवार को पतरघट के राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार को पांच हजार रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। राजस्व कर्मचारी को पतरघट बाजार से गिरफ्तार किया गया है। मामले में धबौली निवासी राम बहादुर सिंह ने खाते में सुधार करने केनाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत निगरानी से किया था। जिसके बाद मंगलवार की सुबह पतरघट बाजार से राजस्व कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ दिनों पहले भी पतरघट प्रखंड में इसी प्रकार रिश्वत लेते अधिकारी की गिरफ्तारी की गई थी। निगरानी की लगातार कार्रवाई से हडकंप मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.