भागलपुर, जनवरी 24 -- नवहट्टा। दाखिल खारिज सहित अन्य पंजी सुधार को लेकर सीओ मोनी बहन द्वारा राजस्व अधिकारी राजन कुमार सिंह को 8 पंचायतों का राजस्व प्रभार हस्तांतरित किया गया। अंचल अधिकारी द्वारा अंचल परिसर में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से एक दर्जन से अधिक जमीन संबंधी विवाद का निबटारा किया गया। पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर जारी द्विपक्षीय नोटिस के बाद दोनों पक्षों के सहमति से जमीन विवाद का निबटारा किया गया। एस आई पंकज कुमार सहित राजस्व कर्मियों संग आयोजित जनता दरबार के माध्यम से विवाद हल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...