भागलपुर, अप्रैल 24 -- सहरसा से नीरज कुमार रिपोर्ट सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना अपने ही घर के रसोईघर में झाड़ू-पोछा लगाने के दौरान हुई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान रसलपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी नंदन साह की पुत्री मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मनीषा खेत से घास लेकर घर लौटी थी। इसके बाद वह रसोईघर में झाड़ू-पोछा करने चली गई। इसी दौरान अचानक वह बिजली करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से उसका मुंह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.