भागलपुर, मई 30 -- पतरघट से पुलेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट प्रखंड अंतर्गत कहरा स्थित मौनी बाबा कुटी में 23 से 26 जून तक चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं गायत्री महायज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्रीकांत झा एवं रेणु देवी के नेतृत्व में किया जा रहा है। उत्सव का शुभारंभ 23 जून को भव्य कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण के साथ होगा। इसके बाद कन्या भोजन, प्रसाद वितरण तथा गायत्री महायज्ञ की शुरुआत की जाएगी। शाम में अधिवास विधि संपन्न होगी। 24 जून को मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान कन्या भोजन, प्रसाद वितरण और गायत्री महायज्ञ भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- सहरसा: मौनी बाबा कुटी में चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 23 जून से शाम में श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के ...