सहरसा: मूंग तोड़ने गई महिला की सर्पदंश से मौत
भागलपुर, मई 31 -- सोनवर्षा राज, सहरसा से कुमार नीरज की रिपोर्ट स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत अंतर्गत हरिपुर गांव में रविवार सुबह सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड 12 निवासी हीरा पासवान की 50 वर्षीय पत्नी जयमाला देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जयमाला देवी ररहिया बहियार में मूंग तोड़ने गई थीं। मूंग तोड़ने के बाद पास के खेत में घास काटने के दौरान विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। आसपास काम कर रहे लोगों ने उन्हें तत्काल सोनवर्षा राज सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में मातम पसरा है। यह भी पढ़ें- सहरसा: मूंग तोड़ने गई महिला की सर्पदंश से मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.