भागलपुर, मई 12 -- सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश की रिपोर्ट सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालय की व्यवस्था नहीं रहने से राहगीरों एवं बाजार आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से हाट-बाजार करने आने वाले लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। इस संबंध में लोजपा नेता पीयूष प्रसाद ने नगर परिषद प्रशासन से मुख्य बाजार क्षेत्र में अविलंब शौचालय एवं मूत्रालय निर्माण कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- - मननपुर बाजार का नहीं हो सका समुचित विकास, हर दिन हजारों लोग आते हैं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...