भागलपुर, अप्रैल 24 -- सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि।बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षाराज - सिमरी बख्तियारपुर एनएच-107 स्थित पहाड़पुर बाजार में हुए सड़क हादसे में घायल 25 वर्षीय युवक छोटू कुमार की इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। मृतक की पहचान भटौनी पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित नैनपुर गांव निवासी ठिठर सादा के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही गांव और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि छोटू कुमार गुरुवार सुबह पहाड़पुर बाजार पूजा के लिए मिठाई लेने गया था। मिठाई लेकर जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स...