भागलपुर, फरवरी 19 -- सत्तर कटैया। बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव में हुई मारपीट की घटना में एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक संतोष मुखिया को पंचगछिया अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जाता है कि संतोष मुखिया एवं मुकेश मुखिया के बीच विवाद हुआ जो बद में मारपीट की घटना में तब्दील हो गया। पीड़ित पक्ष ने बिहरा थाना में एक आवेदन देकर समुचित कार्रवाई की मांग की। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...