भागलपुर, मार्च 17 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। प्रखंड के बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना पहुंचकर बताया कि 15 मार्च की रात वह अपने घर के कमरे में सो रही थी। देर रात करीब 12:30 बजे बिजलपुर डीह टोला निवासी नीतिश कुमार एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके घर में घुस आया। आरोप है कि दोनों ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का पति परदेश में रहकर काम करता है, जिससे वह घर पर अकेली थी। घटना के बाद महिला ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.