भागलपुर, मई 14 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील के बाद देश भर में प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं द्वारा साइकिल के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में पीएम की अपील के बाद सहरसा में भी एक ओर जहां नगर निगम मेयर अपने आवास से निगम कार्यालय पैदल हीं पहुंची। वहीं दूसरी ओर नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा भी साइकिल पर सवार होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे।इस पहल का उद्देश्य कम दूरी के लिए निजी वाहनों का उपयोग कम करना और स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करना है। यह भी पढ़ें- पीएम के आह्वान पर पैदल कार्यालय पहुंचे कुलपति मेयर बेन प्रिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राष्ट्रहित में ऊर्जा संरक्षण एवं संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर किये गय...