भागलपुर, जून 8 -- सहरसा से ज्ञानमूर्ति की रिपोर्ट महिषी थाना क्षेत्र के नाकुच वार्ड दस के महादलित महिलाओं के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। घटना पर महिषी पुलिस द्वारा संज्ञान नही लेने पर सभी महादलित एसपी ऑफिस पहुंच गए और आवेदन दिया। टुसिया देवी पति विद्यानंद सादा ने आवेदन में कहा कि सोमवार की सुबह खाना बना रही थी इसी दौरान देवनारायण यादव, रामजतन यादव सिकंदर यादव सहित पुरुष और महिला पहुंच हरवे हथियार लाठी डंडा लोहे का रड से लैश होकर मेरे आंगन में आकर सभी मुझे जाति सूचक गाली देते मारपीट करने लगा। मेरा कपड़ा भी फाड़ दिया और घर में रखे रूपये भी ले लिया। उनलोगों ने केस नहीं करने की धमकी भी दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...