भागलपुर, जून 22 -- सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र। ग्रामीण रोजगार की सबसे बड़ी योजना मनरेगा अब नए स्वरूप में लागू होने जा रही है। केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर वीभीजीरामजी (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) कर दिया है। विभागीय निर्देश के अनुसार यह योजना एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। जानकारी के अनुसार वर्ष 2005 में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (नरेगा) के रूप में शुरू हुई योजना को वर्ष 2010 में मनरेगा नाम दिया गया था। अब इसे व्यापक ग्रामीण विकास मिशन के रूप में विकसित किया गया है। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) रेजा इकबाल ने बताया कि पुरानी सभी योजनाएं नई व्यवस्था में समाहित रहेंगी तथा पुराने जॉब कार्ड नए कार्ड बनने तक वैध माने जाएंगे। यह भी पढ़ें- सह...