भागलपुर, अगस्त 1 -- सहरसा से ज्ञानमूर्ति की रिपोर्ट जिलाकृषि भवन में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), पटना द्वारा जिला कृषि विपणन पदाधिकारी, सहरसा की अध्यक्षता में मखाना एवं कृषि निर्यात विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक (सस्य), कृषि प्रमंडल प्रवीण कुमार राय, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, सहरसा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, नुमंडल कृषि पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर, सहायक निदेशक (मृदा संरक्षण), बिहार कृषि विश्वविद्यालय, अगवानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक, नाबार्ड के प्रतिनिधि, कृषि विभाग के पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 40 से अधिक मखाना उत्पादक किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), व्यापारियों एवं निर्या...