भागलपुर, अप्रैल 5 -- पतरघट। जिले के पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत कहरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बीती रात चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरों ने राम जानकी मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर को निशाना बनाते हुए वहां लगे घंटों को खोलकर फरार हो गए। घटना देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। सुबह जब मंदिर परिसर में लोगों की आवाजाही शुरू हुई, तब चोरी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सरपंच रुपेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में दो नकाबपोश युवक मंदिर परिसर में घूमते हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देते साफ नजर आ रहे हैं। इससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने मंदिर से करीब तीन घंटे चुराए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.