सहरसा: भारतमाला सड़क निर्माण में अतिक्रमण बना बाधा
भागलपुर, मई 13 -- सत्तर कटैया से राजेश कुमार सिंह क्षेत्र में भारतमाला योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य में जमीन खाली नहीं होने से बाधा उत्पन्न हो रही है। कई स्थानों पर रैयतदारों द्वारा अधिग्रहित भूमि अब तक खाली नहीं किए जाने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित है। जिला प्रशासन की पहल पर बिहरा-पटोरी बाजार में जेसीबी लगाकर कुछ दुकानों को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि सड़क निर्माण में किसी प्रकार की रुकावट नहीं रहने दी जाएगी। सीओ शिखा सिंह ने बताया कि आवश्यक जमीन जल्द खाली कराकर निर्माण कार्य को गति दी जाएगी, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.