सहरसा: भटकी महिला को पुलिस ने पहुंचाया घर का रास्ता
भागलपुर, जून 10 -- सत्तर कटैया से राजेश कुमार सिंह बिहरा थाना पुलिस ने गंडौल-मझौल गांव के समीप भटक रही एक महिला को बरामद कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना घर मानसी बताया तथा भटककर यहां पहुंचने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मानसी पुलिस से संपर्क स्थापित कर महिला को उसके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की लोगों ने प्रशंसा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.