भागलपुर, मार्च 24 -- सिमरी बख्तियारपुर। प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवारा वार्ड नं 12 जिला टोला में 6 अप्रैल को भव्य कार्यक्रम तहत शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। गिरिधर सिंह सहित शिव मंदिर निर्माण समिति सदस्यों ने बताया कि 4 अप्रैल को कलश यात्रा, 5 अप्रैल को पूजन व मंत्रोच्चारण तथा 6 शिवलिंग स्थापना के चौबीस घंटे का साथ रामधुनी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें खगड़िया के मनोज मानस , मधेपुरा के रिभा भारती व रमण यादव कीर्तन मंडली शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूरे ग्रामीण के सहयोग से की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...