भागलपुर, अप्रैल 10 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सौरबाजार से संतोष कुमार। प्रखंड परिसर स्थित बीएसएफसी गोदाम की स्थिति दिनोंदिन बदतर होती जा रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ताजा हालात यह है कि गोदाम में सैकड़ों क्विंटल खाद्यान्न सड़ रहा है, जबकि जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के विक्रेताओं को समय पर अनाज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जिन्हें राशन लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।डीलरों का कहना है कि हर महीने अनाज उठाव में परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। महीने के अंतिम दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब वितरण का दबाव बढ़ जाता है। कुछ डीलरों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ट्रांसपोर्टर और गोदाम प्रबंधन के बीच मिलीभगत से उन्हें निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न दिया जाता ...