भागलपुर, अगस्त 2 -- सहरसा से कुमार नीरज की रिपोर्ट सदर अस्पताल, सहरसा स्थित डीईआईसी की पहल पर बाल हृदय योजना के अंतर्गत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को बेहतर एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक से दो अगस्त के बीच चयनित नौ बच्चों को अग्रिम जांच एवं उपचार के लिए जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कंकड़बाग, पटना भेजा गया, जबकि इससे पूर्व 27 जुलाई को एक बच्ची को सफल हृदय ऑपरेशन के लिए श्री सत्य साईं अस्पताल, अहमदाबाद रवाना किया गया। डीईआईसी प्रबंधन के अनुसार एक अगस्त को चयनित नौ बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ सुरक्षित रूप से पटना भेजा गया। बच्चों को एम्बुलेंस एवं रेल मार्ग के माध्यम से रवाना किया गया। पूरी यात्रा के दौरान बेहतर समन्वय एवं मार्गदर्शन के लिए डॉ. विभूति रंजन स्वयं बच्चों और उनके...