भागलपुर, मार्च 15 -- कहरा। बनगांव नगर पंचायत के वार्ड 8 स्थित कामत टोला के समीप स्थानीय नाई संघ द्वारा बाबा वेनी राम का वार्षिक उत्साव मनाया गया। देर रात तक कीर्तन भजन कर कुआँरी कन्याओँ को भोजन करवाया गया। अध्यक्ष पवन ठाकुर सचिव संतोष ठाकुर कोषाध्यक्ष सुबोध ठाकुर ने बताया कि शीघ्र ही यहां आकर्षक मन्दिर का निर्माण करवाया जाएगा। पूजा में प्रवक्ता विमल ठाकुर, आमोद ठाकुर, बैजनाथ ठाकुर,बिजल ठाकुर, मोहन ठाकुर, नरेश ठाकुर,देबू ठाकुर, पवन राय,सोचन ठाकुर,ढालो ठाकुर,मनोज ठाकुर सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...