भागलपुर, मार्च 19 -- सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड के बहुअरवा गांव स्थित पचखुटिया दुर्गा मंदिर परिसर से चैत्र नवरात्र के अवसर पर 201 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर बहुअरवा कोसी बांध होते हुए भेलवा मार्ग से बगेवा कोसी नदी घाट पहुंची, जहां अयोध्या से पधारे आचार्य ने मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया। जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधि- विधान के साथ कलश स्थापना की गई। शोभायात्रा में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या शामिल रही। आयोजकों ने बताया कि संध्या 6 बजे से नौ दिनों तक अयोध्या के आचार्य प्रदीप मिश्रा एवं वृंदावन की कथावाचिका अनुराधा सहचरी द्वारा कथा का आयोजन होगा। कार्यक...