सहरसा: प्रिविलेज पास पर प्रीमियम ट्रेनों में उच्च श्रेणी में यात्रा अब संभव
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजधानी, दुरंतो और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में प्रिविलेज पास, पोस्ट रिटायरमेंट कॉम्प्लिमेंटरी पास और विधवा पास पर उच्च श्रेणी में यात्रा करने को लेकर बड़ी राहत दी गई है। प्रिविलेज पास (पीपी), पोस्ट रिटायरमेंट कॉम्प्लिमेंटरी पास (पीआरसीपी) और विधवा पास (डब्ल्यूपी) धारक अब प्रीमियम ट्रेनों में अपनी निर्धारित श्रेणी से एक श्रेणी ऊंची यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किराए का अंतर चुकाना होगा। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया कि आरएसपीआर 1986 में प्रीमियम ट्रेनों पर इस नियम के लागू होने पर कोई पाबंदी नहीं है। इस कारण पास धारक राजधानी, दुरंतो और शताब्दी जैसी ट्रेनों में निर्धारित श्रेणी से ऊंची श्रेणी में अंतर किराया राशि देकर यात्रा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- स्वेच्छा से लेसिक सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.