भागलपुर, मई 14 -- सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सहरसा। गांधी पथ निवासी प्राची कुमारी ने सीबीएसई परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्राची, संजीव कुमार एवं रेणु गुप्ता की पुत्री हैं। उन्होंने इंग्लिश में 94 अंक, इतिहास में शत-प्रतिशत 100 अंक, पॉलिटिकल साइंस में 99, इकोनॉमिक्स में 94, एंटरप्रेन्योरशिप में 99 तथा हिंदुस्तान म्यूजिक वोकल में 98 अंक प्राप्त किए हैं। प्राची की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- केएससीएस गांधीनगर का परीक्षाफल उत्कृष्ट यह भी पढ़ें- सुमुख शंकर , 96 प्रतिशत , सीता शरण मेमोरियल स्कूल भयहर , नालंदा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...