भागलपुर, मार्च 17 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। जिले में एलपीजी गैस सिलिंडर आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। करीब 3.78 लाख उपभोक्ताओं के बीच प्रतिदिन 5202 सिलिंडरों की आवश्यकता के अनुरूप आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। हालांकि वैश्विक परिस्थितियों के कारण मांग बढ़कर 7922 तक पहुंच गई है, जो सामान्य से अधिक है। इसके बावजूद प्रशासन ने आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया है। वाणिज्यिक कार्यों के लिए प्रतिदिन 99 सिलिंडरों की जरूरत होती है, जिसपर फिलहाल रोक लगा दी गई है। वहीं जेल, अस्पताल और हॉस्टल जैसे सरकारी संस्थानों में भोजन व्यवस्था बनाए रखने के लिए गैर अनुदानिक गैस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.