सहरसा: पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत
भागलपुर, अगस्त 16 -- महिषी, सहरसा से नीरज महिषी थाना क्षेत्र के घोंघेपुर पंचायत के चोरा गांव में सड़क किनारे बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से स्थानीय निवासी अनिल मुखिया की चार वर्षीया पुत्री साक्षी कुमारी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अपने दादा के साथ गांव के विद्यालय में झंडोत्तोलन देखने गई थी। वहां से लौटते समय वह अपने दादा को छोड़कर अन्य बच्चों के साथ अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे के समीप पांव फिसलने से वह पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूब गई। साथी बच्चों के हल्ला करने पर ग्रामीण वहां पहुंचे। जबतक बच्ची को निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर महिषी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती के निर्देश पर महिषी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.