सहरसा: पहली सोमवारी पर बाबा मटेश्वर धाम में उमड़ेगी आस्था की बयार
भागलपुर, अगस्त 2 -- सिमरी बख्तियारपुर से नीरज बारिश के वावजूद सावन मास की पहली सोमवारी को बाबा मटेश्वर धाम कांठो बलवाहाट में होने वाले जलाभिषेक को लेकर रविवार को पूरा अनुमंडल शिवमय हो गया। "बोल बम का नारा है, बाबा मटेश्वर एक सहारा है" के गगनभेदी जयघोष के बीच हजारों की संख्या में डाक बम एवं साधारण कांवरियों का जत्था सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, सोनबरसा कचहरी और धमारा घाट रेलवे स्टेशनों से मानसी होते हुए मुंगेर के छर्रापट्टी उत्तरवाहिनी गंगा तट की ओर रवाना हुआ। श्रद्धालु वहां से पवित्र गंगाजल लेकर सोमवार अहले सुबह बाबा मटेश्वर धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। रविवार की सुबह होते ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से कांवरियों का जत्था रेलवे स्टेशनों की ओर पहुंचने लगा। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी पर बाबा मटेश्वर धाम में उमड़ेगी आस्था की बयार सिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.