भागलपुर, फरवरी 17 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में मंगलवार से मैट्रिक परीक्षा शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय में 20 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शहर में ओवरब्रिज निर्माण के लिए रास्ता बाधित रहने और यातायात की लचर व्यवस्था के कारण जगह-जगह जाम आदि की समस्या बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार यातायात पुलिस उपाधीक्षक द्वारा यातायात थाना एवं सहरसा जिला अंतर्गत अन्य थानों के सहयोग से विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस पदाधिकारियों की विशेष रूप से प्रतिनियुक्ति की गई है।यातायात डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि इसका उद्देश्य है कि कहीं भी यातायात बाधित न हो। सड़क पर भीड़-भाड़ एवं जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, रोड क्लियरेंस सुनिश्चित रहे, सड़क किनारे अवैध पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहे। लगातार अनाउंसमेंट के माध्यम से आमजन को ...