सहरसा: पढ़ाई की चाह में घर छोड़ गईं दो बहनें, चार दिन बाद सकुशल बरामद
भागलपुर, जुलाई 29 -- सिमरीबख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला से चार दिन पूर्व लापता हुईं दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने मंगलवार देर शाम मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के बहुरबा टोला भादीपुर से सकुशल बरामद कर लिया। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों बच्चियां पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें सिमरी बख्तियारपुर थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।एसडीपीओ ने बताया कि घर से निकलने के बाद दोनों बहनें सिमरीबख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से राज्यरानी एक्सप्रेस पकड़कर सुपौल पहुंची थीं। वहां धान रोपनी के लिए आए आलमनगर निवासी मजदूर कुक्कू कुमार व अन्य लोगों ने दोनों बच्चियों को अकेला और घबराया देख अपने संरक्षण में रखा। बातचीत के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.