भागलपुर, अगस्त 23 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह कोसी क्षेत्र के एमएलसी डा अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पंचायत प्रतिनिधियों के लंबित मानदेय भुगतान को शीघ्र करने का अनुरोध किया है।उन्होंने बताया कि सरकार पंचायत प्रतिनिधियों मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य,पंच, पंचायत समिति सदस्य, जिप सदस्य एवं वार्ड पार्षद को अल्प मानदेय देती है। इस मंहगाई के दौर में कई महीनों से उन्हें भुगतान नहीं कर पा रही है।मानदेय पंचायत प्रतिनिधियों का अधिकार है। विधान परिषद सदस्य ने राज्य सरकार पर पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार में लगातार कटौती का आरोप लगाया है। मुखिया,प्रमुख,सहति अन्य प्रतिनिधी आक्रोशित हैं। वार्ड सदस्य को विकासकार्य में न्यूनतम भागीदारी दी गई है। पूर्व में नल-जल योजना के क्रियानव्यन में भी राज्प के अधिकांश पंचायत के वार्ड सदस्यों को द.

हिंदी...