भागलपुर, फरवरी 15 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। प्रियव्रत खेल मैदान, पंचगछिया में रविवार से प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पंचगछिया के मुखिया रौशन कुमार सिंह ने टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए क्षेत्र के खेल इतिहास और परंपरा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वृहत्तर पंचगछिया क्षेत्र में लंबे समय से खेल के प्रति लोगों का विशेष लगाव रहा है। इस ऐतिहासिक मैदान में पूर्व में कई बड़े खेल आयोजनों का सफल आयोजन किया जा चुका है। उद्घाटन मैच सुपौल बनाम सोनवर्षा के बीच खेला गया। मैच में उद्घोषक की भूमिका भवेश झा सुंदर ने निभाई, जबकि अंपायर की जिम्मेदारी कन्हैया कुमार तथा आदर्श कुमार ने संभाली।सोनवर्षा ने पहला मैच जीतर। इस अवसर पर सरपंच विनय ठाकुर, धर्मेन्द्र सिंह 'नयन', संजीव कुमार सिंह, मनखुश कुमार, अंकज सिंह, त्रिपुरारी कुमार, छोटकन र...