भागलपुर, जून 8 -- सलखुआ से धर्मेन्द्र कुमार सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कोसी दियारा क्षेत्र स्थित धनुपुरा पंचायत में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों में लाखों रुपये की अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया प्रमोद चौधरी एवं संबंधित अधिकारियों पर मिलीभगत कर योजनाओं में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि धरातल पर नाममात्र का कार्य कर सरकारी राशि की निकासी कर ली गई। ग्रामीणों के अनुसार धनुपुरा पंचायत के वार्ड संख्या-11 में छठ घाट निर्माण के लिए करीब नौ लाख रुपये की योजना स्वीकृत हुई थी। आरोप है कि छठ घाट का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जबकि पूरी राशि की निकासी कर ली गई। गांव के लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाया गया छठ घाट आज उपेक्षा का शिकार होकर जंगल में तब्दी...