भागलपुर, जुलाई 5 -- सत्तर कटैया, सहरसा से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट बिहरा थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव से एक माह पूर्व भगाये गये एक नाबालिक लड़के के आरोपी महिला को पुलिस ने पंचगछिया स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि दुम्मा गांव निवासी कुन्दन देवी ने अपने गोतनी सरिता देवी पर एकलौते नाबालिक पुत्र अजय कुमार यादव को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुये समुचित कार्रवाई की मांग की थी। दो दिन पूर्व पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर लगभग एक माह बाद भगाये गये युवक को पटना जिला से बरामद किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी महिला से आवश्यक पुछताछ की गई है। इस मामले में पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने कठोर कार्रवाई की मांग की है।...