सहरसा: नव नियुक्त सिपाहियों का प्रशिक्षण शुरू
भागलपुर, अगस्त 18 -- सहरसा से मनीष की रिपोर्ट नवनियुक्त सिपाहियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण प्रारंभ होने के अवसर पर मंगलवार को प्रातःकालीन पीटी के दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग द्वारा उन्हें ब्रीफ किया गया। पुलिस लाइन सहरसा में सुपौल जिला के 178 नवनियुक्त सिपाही सहरसा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति संवेदनशीलता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा प्रशिक्षण को पूरी लगन एवं समर्पण के साथ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.