सहरसा: दो दिन से गायब युवक का मिला शव
भागलपुर, मई 15 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 42 स्थित गुप्ता चिमनी के समीप निर्माणाधीन सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे से शुक्रवार को दो दिनों से गायब युवक का शव मिलने में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस एवं एसएफएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतक की युवक की पहचान वार्ड 42 ठाकुर चौक निवासी पवन मिस्त्री के 25 वर्षीय पुत्र कुसो कुमार के रूप में हुई। तीन भाईयों में मंझला कुसो कुमार पास के हीं एक ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करता था। यह भी पढ़ें- सहरसा: पानी मे मिला 24 वर्षीय युवक का शव घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई विकास कुमार ने बताया कि कुसो पिछले दो दिनों से घर से लापता था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.