भागलपुर, अप्रैल 5 -- सौरबाजार। रविवार सुबह बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बकरी व्यवसायी को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। सपहा नहर से रामपुर गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर, नहर से करीब 100 मीटर आगे हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी को रोककर 41 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी, जिससे व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, जबकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के अनुसार सहरसा बस्ती वार्ड नंबर 38 निवासी मो इसराइल अपने पुत्र के साथ बकड़ा-।बकड़ी खरीदने इटहरा रामपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान सपहा गांव स्थित विश्वकर्मा मंदिर से आगे पुल के पास एक अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। बदमाश हथियार से लैस थे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.